क्लास 10th संस्कृत सब्जेक्टिव प्रश्न | पाटलिपुत्रवैभवम् | Sanskrit class 10 subjective question answer | Patliputra Vaibhavm subjective question Paper 2024 | Bihar board Matric Patliputra Vaibhavm ka subjective question 2024 | Sanskrit Patliputra Vaibhavam short type question answer class 10th | यहाँ पर आप लोगों को पाटलिपुत्रवैभवम् का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर दिया गया है। जो बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में पूछे जाने वाले प्रश्नों में से है। इसलिए आप लोग इस सब्जेक्टिव इस प्रश्न को जरूर पढ़ें और हो सके तो आप लोग इसे अपने नोट कॉपी में उतार लें।
क्लास 10th संस्कृत सब्जेक्टिव प्रश्न पाटलिपुत्रवैभवम्, बिहार क्लास 10th सब्जेक्टिव क्वेश्चन पेपर 2024
1. भगवान बुद्ध ने पटना के सम्बन्ध में क्या कहा था?
उत्तर⇒ भगवान बुद्ध ने पटना के सम्बन्ध में कहा था कि यह गाँव (पाटलिग्राम) भविष्य में महानगर होगा, किन्तु आपसी झगड़ा, आगलगी और बाढ़ के भय से सदैव पीड़ित रहेगा।
2. पटना के मुख्य दर्शनीय स्थलों का नामोल्लेख करें।
उत्तर⇒ पटना में ‘गाँधी सेतु’ नामक पुल (एशिया का सबसे लम्बा पुल), संग्रहालय, उच्च न्यायालय, सचिवालय, गोलघर, तारामण्डल, जैविक उद्यान, मौर्यकालिक अवशेष, महावीर मंदिर तथा गुरूगोविन्द सिंह का जन्म स्थान गुरूद्वारा आदि दर्शनीय स्थल हैं। इसे देखने के ख्याल से विदेशी सदैव आते हैं।
3. चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था कैसी थी ?
उत्तर⇒ पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से ही अपनी वैभव परम्परा के लिए विख्यात रही है। विदेशी यात्रियों ने अपने संस्मरणों में यहाँ की अनेक उत्कृष्ट सम्पदाओं का वर्णन किया है। मेगास्थनीज ने लिखा है कि चन्द्रगुप्तमौर्य काल में यहाँ की शोभा और रक्षा व्यवस्था अति उत्कृष्ट थी । अशोक काल में यहाँ निरन्तर समृद्धि रही।
4. प्राचीन ग्रन्थों में पटना के कौन-कौन से नाम मिलते हैं? अथवा, पाटलिपुत्र का पुष्पपुर या कुसुमपुर नाम का उल्लेख कहाँ है?
उत्तर⇒ प्राचीन संस्कृत ग्रन्थों एवं पुराणों में पटना का नाम पुष्पपुर, कुसुमपुर या पाटलिपुत्र नाम का उल्लेख मिलते हैं।
5. दामोदर गुप्त ने पटना के सम्बन्ध में क्या लिखा है?
उत्तर⇒ दामोदर गुप्त नामक कवि ने ‘स्वलिखित कुट्टनीमतरणी’ काव्य में पटना के सम्बन्ध में लिखा है कि प्राचीन भारतीय नगरों में अग्रणी पटना गंगा के किनारे बसी विचित्र महानगर है। पृथ्वी का तिलक विद्वानों की निवास-स्थली पटना नाम का महानगर स्वर्ग से भी सुन्दर स्थान है।
Bihar board Sanskrit chapter 2 ka subjective question 2024
6. सिख सम्प्रदाय के लोगों के लिए पटना क्यों महत्वपूर्ण है ?
उत्तर⇒ गुरु अर्जुन देव पटना सिटी में जन्म लिए। पटना सिटी में सभी सिख धर्म गुरु पधारे हैं। दसवें गुरु गोविन्द सिंह का गुरुद्वारा भी यहीं है। इसीलिए इस पवित्र स्थल का सिख सम्प्रदाय में बड़ा महत्व है।
7. प्राचीन काल से ही पाटलिपुत्र कैसे नगर के रूप में प्रसिद्ध है?
उत्तर⇒ प्राचीन भारतीय नगरों में पटना गंगा नदी के किनारे बसा महानगर है। इसके विषय में दामोदर गुप्त नामक कवि ने ‘कुट्टनीमताख्य’ काव्य में कहा है- पृथ्वी का तिलक विद्वानों की निवास-स्थली पटना नाम का महानगर स्वर्ग से भी सुन्दर स्थान है। युनानी राजदूत मेगास्थनीज ने भी अपने पुस्तक में लिखा है कि पटना की शोभा देखने में प्रिय था। इस प्रकार प्राचीन काल से ही विभिन्न क्षेत्रों में पाटलिपुत्र वैभव धारण किए है। पर्यटन मानचित्र पर भी यह नगर महत्त्वपूर्ण है।
8. पाटलिपुत्र नगर के वैभव का वर्णन करें। अथवा, ‘पाटलिपुत्र वैभवम्’ पाठ के आधार पर पटना के वैभव का वर्णन पाँच वाक्यों में करें। अथवा, चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था कैसी थी ? अथवा, पाटलिपुत्र की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर⇒ पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से ही अपनी वैभव परम्परा के लिए विख्यात रहा है। विदेशी यात्रियों ने अपने संस्मरणों में यहाँ की अनेक उत्कृष्ट सम्पदाओं का वर्णन किया है। मेगास्थनीज ने लिखा है कि चन्द्रगुप्तमौर्य काल में यहाँ की शोभा और रक्षा व्यवस्था अति उत्कृष्ट थी। अशोक काल में यहाँ निरन्तर समृद्धि रही। कवि राजशेखर ने अपनी रचना काव्यमीमांसा में ऐसी ही बात लिखी हैं। यहाँ बड़े-बड़े कवि- वैयाकरण भाष्यकार ( परीक्षित) हुए । आज पाटलिपुत्र नगर ‘पटना’ के नाम से जाना जाता है। जहाँ संग्रहालय, गोलघर, जैविक उद्यान इत्यादि दर्शनीय स्थल हैं। इस प्रकार पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से आज तक विभिन्न क्षेत्रों में वैभव धारण करता आ रहा है। इसका संकलित रूप संग्रहालय में देखने योग्य है।
9. पाटलिपुत्र का पुष्पपुर या कुसुमपुर नाम का उल्लेख कहाँ है?
उत्तर⇒ प्राचीन संस्कृत ग्रन्थों में, पुराणों में पाटलिपुत्र का नाम पुष्पपुर या कुसुमपुर उल्लिखित है।
10. किस प्राचीन ग्रन्थ में एवं किसने पटना के बड़े-बड़े साहित्यिक व्यक्तियों के नाम की चर्चा की है?
उत्तर⇒ कवि राजशेखर ने अपनी रचना काव्यमीमांसा में लिखी है कि पाटलिपुत्र में बड़े-बड़े कवि, वैयाकरण, भाष्यकार (परीक्षित) हुए।
11. पटना में कौमुदी महोत्सव कब मनाया जाता था ?
उत्तर⇒ पटना में गुप्तवंश के शासन काल में कौमुदी महोत्सव बहुत धुम-धाम से मनाया जाता था। उस अवसर पर सभी लोग आनन्दमग्न रहते थे। आजकल दुर्गा-पूजा के अवसर पर वैसा ही समारोह देखा जाता है।
12. कौन-कौन से विदेशी यात्री पटना आये थे?
उत्तर⇒ विदेशी यात्री मेगास्थनीज, ह्वेनसांग, तथा फाह्यान अपने यात्रा के क्रम में पटना आये तथा अपने संस्मरण में पटना का विस्तृत वर्णन किये हैं।
Bihar board class 10 Sanskrit chapter 2 question answer
13. राजशेखर ने पटना के सम्बन्ध में क्या लिखा है?
उत्तर⇒ कवि राजशेखर ने काव्यमीमांसा नामक कवि शिक्षा प्रमुख अपने ग्रन्थ में सादर स्मरण करते हुए लिखा है कि यहाँ वर्षोंपवर्ष, पाणिनि, पिङ्गल, व्याङ, वररुचि तथा पतञ्जली आदि ने महान योगदान देकर ख्याति को प्राप्त किया।
Bihar board class 10th Sanskrit Subjective Question Answer 2024
S.N | Sanskrit Subjective Question Answer Class 10 Bihar Board |
1. | मङ्गलम |
2. | पाटलिपुत्रवैभवम |
3. | अलसकथा |
4. | संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः |
5. | भारतमहिमा |
6. | भारतीयसंस्कार: |
7. | नीतिश्लोका: |
8. | कर्मवीरकथा |
9. | स्वामी दयानंद: |
10. | मंदाकिनीवर्णनम |
11. | व्याघ्रपथिककथा |
12. | कर्णस्य दानवीरता |
13. | विश्वशांति: |
14. | शास्त्रकारा: |
क्लास 10th संस्कृत सब्जेक्टिव प्रश्न
S.N | Class 10th Question Answer |
1. | Social Science- सामाजिक विज्ञान |
2. | Science- विज्ञान |
3. | English- अंग्रेज़ी |
4. | Sanskrit- संस्कृत |
5. | Mathematics- गणित |
6. | Hindi- वर्णिका भाग 2 |
7. | Hindi- गोधूलि भाग 2 |
8. | Hindi-हिंदी |