हिंदी गोधूलि भाग 2 नाखून क्यों बढ़ते हैं Subjective Question Answer 2024

Subjective Question Answer 2024 (नाखून क्यों बढ़ते हैं) Nakhun Kyon Badhate Hain Subjective Question Answer Bihar Board Class 10

Join For Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
 

Subjective Question Answer 2024 (नाखून क्यों बढ़ते हैं) नाखून क्यों बढ़ते हैं प्रश्न उत्तर नाखून क्यों बढ़ते हैं का सारांश प्रस्तुत करें Bihar board class 10th nakhun Kyon badhate Hain question answer 2024 नाखून क्यों बढ़ते हैं सब्जेक्टिव प्रश्न नाखून क्यों बढ़ते हैं Class 10 PDF Download


हिंदी गोधूलि भाग 2 नाखून क्यों बढ़ते हैं Subjective Question Answer 2024

1. लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना संगत है ? अथवा, नाखून बढ़ने का प्रश्न लेखक के सामने कैसे उपस्थित हुआ?

उत्तर⇒ अस्त्र हाथ में रखकर वार किया जाता है और शस्त्र फेंककर । लाखों वर्ष पहले मनुष्य जंगली था, वनमानुष जैसा नाखून द्वारा ही वह जंगली जानवरों आदि से अपनी रक्षा करता था। दाँत भी थे लेकिन उनका स्थान नाखूनों के बाद था। चूँकि नाखून हमारे शरीर का अंग है, इसलिए लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना सर्वथा उचित है।


2. बढ़ते नाखूनों द्वारा प्रकृति मनुष्य को क्या याद दिलाती है?

उत्तर⇒ नाखूनों का बढ़ना पाश्विक प्रवृत्ति मनुष्य की सहजवृत्ति है। यह मनुष्य को हमेशा याद दिलाती है कि तुम असभ्य युग से सभ्य युग गए, लेकिन तुम्हारी सोच मेरी तरह है जो लाख मन से हटाओ पनप ही जाती है। मनुष्य के ईर्ष्या, जड़ता, हिंसक प्रवृत्ति क्रोध आदि कभी खत्म होने वाला नहीं है। तभी तो शस्त्रों की होड़ लगी हुई है। नाखून बढ़ते हुए यह याद दिलाती है।


3. मनुष्य का स्वधर्म क्या है?

उत्तर⇒ अपने आप पर संयम और दूसरे के मनोभावों का समादर करना मनुष्य का स्वधर्म है।


4. ‘स्वाधीनता’ शब्द की सार्थकता लेखक क्या बताता है ?

उत्तर⇒ आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के विचार से ‘स्वाधीनता’ शब्द अत्यन्त व्यापक और अर्थपूर्ण है। इसमें अपने आप ही अपने-आपको नियंत्रित करने का भाव है, कोई बाह्य दबाव नहीं है। इस शब्द में हमारे देश की परंपरा और संस्कृति परिलक्षित होती है जिसका मूल तत्व है संयम और दूसरे के सुख-दुख के प्रति समवेदना, त्याग और श्रेष्ठ के प्रति श्रद्धा । यहीं कारण कि द्विवेदी जी ने ‘अनधीनता’ की अपेक्षा ‘स्वाधीनता’ शब्द को ‘इण्डिपेण्डेंस’ का सार्थक पर्याय माना है।


क्लास 10th नाखून क्यों बढ़ते हैं का सब्जेक्टिव क्वेश्चन

5. ‘सफलता’ और ‘चरितार्थता’ शब्दों में लेखक अर्थ की भिन्नता किस प्रकार प्रतिपादित करता है?

उत्तर⇒ लेखक के अनुसार ‘सफलता’ और ‘चरितार्थता’ में पर्याप्त अन्तर है। सफलता में बाह्य उपकरणों से इच्छित वस्तुओं के बाहुल्य का भाव है, चाहे वे वस्तुएँ मारक साधनों के प्रयोग से ही क्यों न हों, किन्तु चरितार्थता मनुष्य के प्रेम, मैत्री और त्याग में, अपने को सबके हित में निःशेष समर्पित करने के भाव में है। दोनों शब्दों में आकाश-पाताल का अंतर है।


6. मनुष्य बार-बार नाखूनों को क्यों काटता है ?

उत्तर⇒ मनुष्य नहीं चाहता कि बर्बर युग की कोई निशानी उसमें रहे। इसलिए, बार-बार नाखूनों को काटता है।


7. भारतीय संस्कृति की क्या विशेषता है

उत्तर⇒ भारतीय संस्कृति की विशेषता है अपने-आप पर लगाया हुआ बंधन।


8. नख बढ़ाना और उन्हें काटना कैसे मनुष्य की सहजात वृत्तियाँ हैं? इनका अभिप्राय क्या है? अथवा, मनुष्य बार-बार नाखून क्यों कटवाता है?

उत्तर⇒ सहजात वृत्तियाँ अनजान स्मृतियों को कहते हैं अर्थात् वे कार्य जो अनायास होते हैं। नाखून अपने आप बढ़ते हैं, उनके लिए मनुष्य को प्रयत्न नहीं करना पड़ता। इसी प्रकार, मनुष्य नाखूनों को काटता भी है। दरअसल, नाखूनों का बढ़ना बर्बर युग का प्रतीक चिह्न है। उन दिनों मनुष्य इससे अपनी रक्षा करता था। अब चूँकि मनुष्य बर्बर युग से बहुत आगे निकल आया है, इसमें अनेक सुकोमल भावनाएँ विकसित हो गई हैं। अतः मनुष्य उस बर्बर युग की इस निशानी को मिटाना चाहता है। नाखूनों को बढ़ाने और काटने का यही अभिप्राय है।


9. लेखक क्यों पूछता है कि मनुष्य किस ओर बढ़ रहा है ? पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ? स्पष्ट करें।

उत्तर⇒ लेखक देखता है कि मनुष्य एक ओर अपने बर्बर- काल के चिह्न नष्ट करना चाहता है और दूसरी ओर प्रतिदिन घातक शस्त्रों की वृद्धि करता है तो वह चकित रह जाता है और उसके मन में सवाल उठता है कि आज मनुष्य किस ओर जा रहा है- पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ? वस्तुतः लेखक मनुष्य को मनुष्यता की ओर ले जाना चाहता है। वह चाहता है कि मनुष्य में मानवोचित संयम, सदाशयता और स्वाधीनता के भाव जगें, वह शस्त्रों की होड़ में न पड़े।


बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा हिंदी गोधूलि भाग 2 प्रश्न उत्तर 2024

S.N Matric Godhuli Bhag 2 Subjective Question in Hindi 2024
1. श्रम विभाजन और जाति प्रथा
2. विष के दांत
3. भारत से हम क्या सीखें
4. नाखून क्यों बढ़ते हैं
5. नागरी लिपि
6. बहादुर
7. परंपरा का मूल्यांकन
8. जित-जित मैं निरखत हूँ
9. आविन्यों
10. मछली
11. नौबतखाने में इबादत
12. शिक्षा और संस्कृति

ऊपर में आप लोगों को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए हिंदी गोधूलि भाग 2 नाखून क्यों बढ़ते हैं प्रश्न उत्तर दिया गया है जो मैट्रिक परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है नाखून क्यों बढ़ते हैं PDF, कक्षा 10 नाखून क्यों बढ़ते हैं का सारांश, बिहार बोर्ड मैट्रिक नाखून क्यों बढ़ते हैं का प्रश्न उत्तर, क्लास 10th नाखून क्यों बढ़ते हैं पीडीएफ डाउनलोड सब्जेक्टिव क्वेश्चन, BSEB class 10th nakhun Kyon badhte Hai Hindi subjective question answer 2024


S.N Matric Exam Hindi Objective Question Bihar Board 2024
1. श्रम विभाजन और जाति प्रथा
2. विष के दाँत
3. भारत से हम क्या सीखें
4. नाखून क्यों बढ़ते हैं
5. नागरी लिपि
6. बहादुर
7. परंपरा का मूल्यांकन
8. जित-जित मैं निरखत हूँ
9. आविन्यों
10. मछली
11. नौबत खाने में इबादत
12. शिक्षा और संस्कृति