Class 10th Sanskrit Subjective मन्दाकिनी वर्णनम् Question Answer 2024, Mandakini Varnam Sanskrit question answer 2024 : subjective question answer class 10th 2024 Sanskrit | संस्कृत मॉडल पेपर 2024 कक्षा 10 PDF
Mandakini Varnam Class 10 Subjective Questions 2024
1. ‘मन्दाकिनीवर्णनम् ‘ पाठ में श्रीरामचन्द्रजी ने सीता जी को किन-किन सम्बोधनों से सम्बोधित किया है?
उत्तर⇒ ‘मन्दाकिनीवर्णनम् ‘ पाठ में श्रीरामचन्द्र जी सीता जी को निम्नलिखित सम्बोधनों से सम्बोधित किया है। यथा – हे सीते! हे प्रिये! हे विशालाक्षि ! हे कल्याणि । हे शोभने ! इत्यादि ।
2. श्रीराम के प्रकृति सौंदर्य बोध पर अपने विचार लिखें। अथवा, अति संक्षेप में मन्दाकिनी नदी का वर्णन करें।
उत्तर⇒ वाल्मीकीय रामायण के अयोध्या कांड से उद्धत ‘मंदाकिनी वर्णनम्’ पाठ में भगवान श्री राम ने अपनी भार्या सीता को मंदाकिनी नदी की प्राकृतिक सुषमा का अद्भुत वर्णन किया है। मंदाकिनी नदी रंग-बिरंगी फूलों से सेवित है। ऋषिगण आदित्य की उपासना इसी नदी में स्नान के पश्चात कर अपने दैनिक जीवन की शुरूआत करते हैं। इसी नदी के तट का बालू मणि की तरह चमकता है। चक्रवाक पक्षी भी गूंज रहे हैं। अंत में श्रीराम ने कहा कि चित्रकुट और मंदाकिनी का दर्शन नगर निवास तथा सीता दर्शन से भी अधिक प्रिय लगता है । अर्थात श्रीराम को प्राकृतिक वातावरण की सुक्ष्मता से ज्ञान था ।
मंदाकिनी वर्णनम् Subjective Question Answer Class 10th 2024
3. पंचवटी के धार्मिक महत्त्व का उल्लेख करें।
उत्तर⇒ पंचवटी नासिक के पास है। यहाँ मन्दाकिनी नदी बहती हैं। इसमें स्नान से सभी जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। काला राम मन्दिर एवं सीता गुफा के दर्शन से जन्म जन्मान्तर के ग्रह-दोष समाप्त हो जाते हैं। पंचवटी में जाने से ही जन्म-मरण का दोष समाप्त हो जाता है तथा आदमी सीधा स्वर्ग में स्थान पाता है क्योंकि श्री राम, जानकी एवं लक्ष्मण के पैरों से यहाँ की धरती पवित्र हो गई है।
4. मन्दाकिनी का कैसा जल श्रीरामचन्द्रजी के मन को आकर्षित कर रहा है?
उत्तर⇒ मन्दाकिनी नदी का पानी गंदला हो गया है। वहाँ हिरणों के पानी पीने के क्रम में मन्दाकिनी का कीचड़ जल में मिश्रित हो गया है। फिर भी, मन्दाकिनी का पवित्र जल श्रीरामचन्द्र जी को आकर्षित एवं आनंदित कर रहा है।
5. किस कारण से मंदाकिनी का जल कलुषित हो गया है?
उत्तर⇒ मृग समूहों के द्वारा जल पीने से मन्दाकिनी का जल कलुषित हो गया है।
6. पर्वत नाचता हुआ क्यों प्रतीत हो रहा है?
उत्तर⇒ पर्वत शिखर पर उगे हुए पेड़-पौधे पुष्पों से लदे हुए हैं, हवा के. झोकों से जब पुष्पों के समूह हिलोरे करते हैं तो ऐसा लगता है कि मानों पर्वत ही नाच रहा हो।
S.N | Sanskrit Subjective Question Answer Class 10 Bihar Board |
1. | मङ्गलम |
2. | पाटलिपुत्रवैभवम |
3. | अलसकथा |
4. | संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः |
5. | भारतमहिमा |
6. | भारतीयसंस्कार: |
7. | नीतिश्लोका: |
8. | कर्मवीरकथा |
9. | स्वामी दयानंद: |
10. | मंदाकिनीवर्णनम |
11. | व्याघ्रपथिककथा |
12. | कर्णस्य दानवीरता |
13. | विश्वशांति: |
14. | शास्त्रकारा: |
S.N | Class 10th Question Answer |
1. | Social Science- सामाजिक विज्ञान |
2. | Science- विज्ञान |
3. | English- अंग्रेज़ी |
4. | Sanskrit- संस्कृत |
5. | Mathematics- गणित |
6. | Hindi- वर्णिका भाग 2 |
7. | Hindi- गोधूलि भाग 2 |
8. | Hindi-हिंदी |