Class 10th History Chapter 3 Subjective हिन्द- चीन में राष्ट्रवादी आन्दोलन Hind Chin Me Rashtrwadi Andolan Subjective Question 2024

Join For Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
 

Class 10th History Chapter 3 Subjective हिन्द- चीन में राष्ट्रवादी आन्दोलन Hind Chin Me Rashtrwadi Andolan Subjective Question 2024 : Class 10th History Chapter 3


1. बाओदाई कौन था ?

उत्तर⇒ बाओदाई अन्नाम का राजा था। 1945 ई० में वियतनाम गणराज्य बन जाने के कारण 25 अगस्त, 1945 ई० को वह राजसिंहासन छोड़ लंदन में बस गया। 1949 ई० में फ्रांस ने बाओदाई को सैनिक सहायता के साथ दक्षिण वियतनाम का शासक बना दिया। बाओदाई स्वयं की कमजोर स्थिति को समझता था। जेनेवा समझौते के बाद भी बाओदाई प्रायः फ्रांस में ही रहता था ।


2. होआ – होआ आन्दोलन की चर्चा करें।

उत्तर⇒ जेनेवा समझौते के बाद दक्षिण वियतनाम में गृह कलह की स्थिति बन गई। इसमें एक धार्मिक वर्ग होआ – होआ द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन की मुख्य भूमिका थी। होआ – होआ आन्दोलन के काफी आक्रामक हो जाने पर न्यो- दिन्ह – दियम ने बड़ी क्रूरतापूर्वक इसे दबाया।


3. एकतरफ अनुबंध व्यवस्था क्या थी?

उत्तर⇒ एकतरफा अनुबंध व्यवस्था एक तरह की बंधुआ मजदूरी थी। इसमें मजदूरों को कोई अधिकार प्राप्त नहीं था, जबकि मालिक को असीमित अधिकार प्राप्त थे। स्वर बागानों के खेतों एवं खानों में मजदूरों से एकतरफा अनुबंध व्यवस्था पर काम लिया जाता था।


4. हिन्द- चीन का अर्थ क्या है?

उत्तर⇒ हिन्द-चीन का तात्पर्य तत्कालीन 2.8 लाख वर्ग कि०मी० में फैले उस प्रायद्वीपीय क्षेत्र से है जिसमें आज के वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया आते हैं। इसकी उत्तरी सीमा म्यानमार एवं चीन को छूती है। दक्षिण में चीन सागर है। इसके पश्चिम में भी म्यानमार का क्षेत्र पड़ता है।


5. हिन्दी – चीन में फ्रांसीसी प्रसार का वर्णन करें।

उत्तर⇒ हिन्दु-चीन आनेवाले यूरोपियनों में पुर्तगाली, डच, स्पेन, अंग्रेज तथा फ्रांसीसी थे। इनमें से केवल फ्रांस ही इस भू-भाग पर राजनीतिक प्रभुत्व कायम करने हेतु सक्रिय रहा। 1747 ई० में फ्रांस ने व्यापार के उद्देश्य से अन्नाम के साथ राजनयिक सम्बन्ध बनाया। 1787 ई० में फ्रांसीसी सहायता से चीन का राजा विद्रोह दबाने में सफल रहा। फलतः दोनों में संधि हो गई।
19वीं सदी के प्रारंभ में अन्नाम और कोचीन-चीन में फ्रांसीसी पादरियों के विरुद्ध उग्र आन्दोलन छिड गया। फ्रांस ने सैन्य-बल पर 1862 ई० में अन्नाम को संधि के लिए बाध्य किया। 1863 ई० में कम्बोडिया भी फ्रांस का संरक्षित राज्य बन गया। 1873 ई० में फ्रांस ने तोंकिन के कुछ भागों पर अपनी सत्ता स्थापित कर ली। 1884 ई० में फ्रांस ने अन्नाम को अपना संरक्षित राज्य बना लिया। 1893 ई० में फ्रांस ने लाओस के रूप में नया फ्रांसीसी संरक्षित क्षेत्र बनाया जिसमें 1904 ई. में कुछ और क्षेत्र जुड़ गये। इस प्रकार, 20वीं शताब्दी के प्रारम्भ होते ही सम्पूर्ण हिन्द- चीन फ्रांस की अधीनता में आ गया।


6. हो ची मिन्ह मार्ग क्या है? बताएँ।

उत्तर⇒ हो ची मिन्ह मार्ग हनोई से चलकर लाओस-कम्बोडिया के सीमा क्षेत्र से गुजरता हुआ दक्षिणी वियतनाम तक जाता था। इससे सैकड़ों कच्ची-पक्की सड़कें निकलकर पूरे वियतनाम से जुड़ी थीं। यह वियतनामियों की रसद सप्लाई मार्ग था । यह मार्ग काफी मजबूत था। अमेरिका सैकड़ों बार इस पर बमबारी कर चुका था, परन्तु वियतकांग एवं उनके समर्थित लोग तुरंत उसकी मरम्मत कर लेते थे। चूँकि हो ची मिन्ह मार्ग वियतकांग की जीवन-रेखा थी, अतः अमेरिका इस पर नियंत्रण करना चाहता था। इसी क्रम में उसने लाओस एवं कम्बोडिया पर आक्रमण भी किया किन्तु तीन तरफा संघर्ष में फँसकर उसे वापस होना पड़ा था।


7. अमेरिका हिन्द- चीन में कैसे दाखिल हुआ, चर्चा करें।

उत्तर⇒ 1950 ई० में उत्तरी वियतनाम में हो ची मिन्ह की साम्यवादी सरकार तथा दक्षिणी वियतनाम में बाओदाई की फ्रांस समर्थित सरकार लगातार बढ़त बनाये थी। इसी क्रम में दिएन – विएन फू-दुर्ग पर साम्यवादी हो – ची मिन्ह की सेना ने फ्रांसीसी सेना को बुरी तरह हरा कर कब्जा कर लिया। ऐसी स्थिति में साम्यवाद के बढ़ते प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से फ्रांस के समर्थन में अमेरिका ने प्रत्यक्षतः हिन्द- चीन में उतरने का निश्चय किया। चूँकि रूस पहले से साम्यवादी हो – ची मिन्ह का समर्थन कर रहा था अतः तृतीय विश्व युद्ध की संभावना नजर आ रही थी। इन्हीं परिस्थितियों में मई, 1954 ई० में जेनेवा समझौता हुआ जिसके फलस्वरूप वियतनाम को दो हिस्सों में बाँट उत्तरी वियतनाम साम्यवादियों को तथा दक्षिण वियतनाम फ्रांस- अमेरिका समर्थित सरकार को दे दिया गया। लाओस और कम्बोडिया में वैध राजतंत्र के रूप को स्वीकार कर संसदीय शासन प्रणाली अपनाई गई। इस व्यवस्था के बाद भी साम्यवादी, दक्षिण वियतनाम, लाओस तथा कम्बोडिया में प्रभाव बढ़ाते जा रहे थे, जबकि अमेरिका इन क्षेत्रों को साम्यवादी प्रभाव में जाने से रोकने के लिए कृत संकल्प था।


8. रासायनिक हथियारों नापाम एवं एजेन्ट ऑरेंज का वर्णन करें।

उत्तर⇒ अगस्त, 1964 ई० में अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम पर आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण में उसने खतरनाक हथियारों, टैंकों एवं बमवर्षक विमानों के व्यापक प्रयोग के साथ-साथ खतरनाक रासायनिक हथियारों का भी प्रयोग किया। रासायनिक हथियारों से केवल तोड़-फोड़ नहीं होती न इसका पर्यावरण एवं मानव जीवन पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही रासायनिक हथियार थे —नापाम बम, एजेन्ट ऑरेंज तथा फॉस्फोरस बम।
नापाम बम में नापाम नामक एक कार्बनिक यौगिक होता है जो अग्नि बमों में गैसोलिन के साथ मिलकर एक ऐसा मिश्रण तैयार करता है जो त्वचा से चिपक जाता और जलता रहता है। इससे विषैली गैस भी निकलती है।
एजेन्ट ऑरेंज एक ऐसा जहर है। जिससे पेड़ों की पत्तियाँ तुरत झुलस जाती हैं एवं पेड़ मर जाते हैं। जंगलों को खत्म करने में इसका प्रयोग किया जाता है। इसका यह नाम ऑरेंज पट्टी बने ड्रामों में रखे जाने के कारण पड़ा। वियतनाम युद्ध में अमेरिका ने इसका इस्तेमाल जंगलों के साथ-साथ खेतों तथा आबादी पर भी जमकर किया। उस क्षेत्र में इसका असर जन्मजात विकलांगता तथा कैंसर के रूप में आज भी देखा जा सकता है।


9. हो ची मिन्ह के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दें।

उत्तर⇒ हो ची मिन्ह वर्तमान वियतनाम के जनक थे। हो ची मिन्ह का दूसरा नाम न्यूगन-आइ- क्वौक भी था। हिन्द चीन में राष्ट्रीयता के विकास के क्रम में ही 1917 ई॰ में उन्होंने पेरिस में साम्यवादियों का दल बनाया। पुनः वे साम्यवाद की शिक्षा प्राप्त करने मास्को गये। साम्यवाद से प्रेरित होकर 1925 ई. में उन्होंने “वियतनामी क्रांतिकारी दल” का गठन किया। साथ ही कार्यकर्त्ताओं के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था कर ली। 1930 ई. में उन्होंने वियतनामी साम्यवादी दल की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध के समय हो- ची मिन्ह ने वियतमिन्ह (वियतनाम स्वतंत्रता लीग) की स्थापना की। हो ची मिन्ह ने वियतनाम के प्रायः सारे क्षेत्रों पर नियंत्रण कर 2 सितम्बर, 1945 ई० को वियतनाम के स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। वहाँ लोकतंत्रीय गणराज्य वाली सरकार स्थापित हुई जिसके प्रधान हो ची मिन्ह थे। 1950 ई० में हो ची मिन्ह ने अपनी सरकार को पूर्ण साम्यवादी स्वरूप प्रदान किया। 1 सितम्बर, 1969 ई० को हो-ची-मिन्ह का देहान्त हो गया।


10. जेनेवा समझौता कब और किनके बीच हुआ?

उत्तर⇒ जेनेवा समझौता मई, 1954 ई० में हिन्द- चीन समस्या पर वार्ता हेतु बुलाये गये सम्मेलन में हुआ। इसमें वियतनाम को दो हिस्सों में बाँट दिया गया। लाओस तथा कम्बोडिया में वैध राजतंत्र को स्वीकार कर संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया गया।


Class 10th History Chapter 3

S.N कक्षा 10वीं इतिहास लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर Matric Subjective Question Answer Bihar Board 2024
1. यूरोप में राष्ट्रवाद
2. समाजवाद एवं साम्यवाद
3. हिंदी-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
4. भारत में राष्ट्रवाद
5. अर्थव्यवस्था और आजीविका
6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन
7. व्यापार और भूमंडलीकरण
8. प्रेस सांस्कृति एवं राष्ट्रवाद

S.N Class 10th Question Answer
1. Social Science- सामाजिक विज्ञान
2. Science- विज्ञान
3. English- अंग्रेज़ी
4. Sanskrit- संस्कृत
5. Mathematics- गणित
6. Hindi- वर्णिका भाग 2
7. Hindi- गोधूलि भाग 2
8. Hindi-हिंदी