Class 10th Sanskrit Question | भारतमहिमा | Sanskrit Bharat Mahima Subjective Question class 10th : अगर आप लोग इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की तैयारी करने में जुटे हैं। और आप संस्कृत में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं। तो यहां पर Class 10th Sanskrit chapter 5 Bharatmahima most important subjective question paper संस्कृत के सभी चैप्टर का सब्जेक्टिव क्वेश्चन पेपर दिया गया है। और अगर आप लोग संस्कृत का Sanskrit Bharat mahima class 10th ka VVI Laghu uttariya prashna 2024 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन पढ़ना चाहते हैं तो नीचे लिंक दिया गया है। जिस पर से क्लिक करके आप लोग प्रश्न उत्तर को पढ़ सकते हैं। और इस पेज में आप लोगों को भारतमहिमा संस्कृत का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2024 मैट्रिक परीक्षा के लिए दिया गया है। और यहां पर आप लोगों को संस्कृत का मॉडल पेपर, क्वेश्चन बैंक तथा Bihar board Matric Sanskrit online test 2024 ऑनलाइन टेस्ट, देने की भी सुविधा दी गई है।
Class 10th Sanskrit Question | भारतमहिमा | Sanskrit Bharat Mahima Subjective
1. ‘भारतमहिमा’ पाठ के आधार पर भारतीय मूल्यों की विशेषता पर प्रकाश डालें। अथवा, देवगण किसका गीत गाते हैं और क्यों?
उत्तर⇒ भारतमहिमा’ पाठ में भारतभूमि का वर्णन अप्रतीम है। यहाँ धर्म जाति का भेद किए बिना विभिन्न लोग एकता भाव को धारण करते हुए निवास करते हैं। यह भारत शोभनीय और संसार का गौरव है। यह भूमि हमलोगों के द्वारा सदैव पूजनीय है । यहाँ देवता लोग भी अवतरित होने के लिए इच्छा करते हैं। देवगण भी भारत का गीत गाते हैं, क्योंकि भारत भूमि सर्वत्र विश्ववंदनीय है।
2. भारत महिमा पाठ के आधार पर भारत भूमि कैसी है? अथवा, भारतीय लोगों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता क्या है? अथवा, पठित पाठ के आधार पर भारतवर्ष की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर⇒ भारत भूमि पुत्रवत्सला है। यहाँ की नदियाँ पवित्र हैं। यहाँ विभिन्न धर्म, जाति एवं भाषा के लोग आपसी मेल-जोल से रहते हैं। भारत का वातावरण शांत एवं उल्लासमयी है। यहाँ गंगा-जमुना की मिश्रित संस्कृति है। अनेकता में एकता इसकी सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता है।
3. ‘ भारत महिमा’ के अनुसार बतायें कि हमारी मातृभूमि कैसी है।
उत्तर⇒ भारतवर्ष प्रसिद्ध राष्ट्र है। यह निर्मला, वत्सला मातृभूमि वाली है। यहाँ एकता में जीवन संचरित होती है। यहाँ की धरती सोना ऊपजाती है। गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियाँ यहाँ बहती हैं। हमारी मातृभूमि हर तरह से भरी पूरी है।
कक्षा 10वीं संस्कृत भारतमहिमा सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2024
4. भारतमहिमा पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें। अथवा, ‘भारतमहिमा’ पाठ का उद्देश्य क्या है?
उत्तर⇒ इस पाठ में भारत के महत्त्व के वर्णन से सम्बद्ध पुराणों के दो पद्य तथा तीन आधुनिक पद्य दिये गये हैं। हमारे देश भारतवर्ष को प्राचीन काल से इतना महत्त्व दिया गया था कि देवगण भी यहाँ जन्म लेने के लिए तरसते थे। इसकी प्राकृतिक सुषमा अनेक प्रदूषणकारी तथा विध्वंसक क्रियाओं के बाद भी अनुपम है। इसका निरूपण इन पद्यों में प्रस्तुत है ।
5. ‘भारत महिमा’ पाठ में किन-किन पुराणों से पद्य संकलित हैं?
उत्तर⇒ भारत महिमा’ में प्रथम पद विष्णुपुराण से एवं द्वितीय पद भागवतपुराण से लिया गया है।
6. सभी जनों की देशभक्ति कैसी होनी चाहिए?
उत्तर⇒ सभी जनों की देशभक्ति राष्ट्र के प्रति प्रेम के रूप में होनी चाहिए। हमें सर्वप्रथम अपने राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखना चाहिए। जातिवाद, वंशवाद एवं आतंकवाद को पूर्णतया भूलकर राष्ट्रवादी होना चाहिए। राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तभी देश सुरक्षित रहेगा।
7. मध्यकाल में भारतीय समाज में फैली कुरीतियों का वर्णन अपने शब्दों में करें। अथवा, मध्यकाल में भारतीय समाज क्यों दूषित हो गया था?
उत्तर⇒ मध्यकाल में अनेक गलत रीति-रिवाजों के कारण भारतीय समाज दूषित हो गया था। जातिवाद से उत्पन्न विषमता, छुआ-छूत, धार्मिक-आडम्बर, स्त्रियों की अशिक्षा, विधवाओं की निन्दनीय स्थिति, शिक्षा की संकीर्णता, बालबध, प्रदाप्रथा इत्यादि कुरीतियाँ समाज में व्याप्त थीं।
S.N | Sanskrit Subjective Question Answer Class 10 Bihar Board |
1. | मङ्गलम |
2. | पाटलिपुत्रवैभवम |
3. | अलसकथा |
4. | संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः |
5. | भारतमहिमा |
6. | भारतीयसंस्कार: |
7. | नीतिश्लोका: |
8. | कर्मवीरकथा |
9. | स्वामी दयानंद: |
10. | मंदाकिनीवर्णनम |
11. | व्याघ्रपथिककथा |
12. | कर्णस्य दानवीरता |
13. | विश्वशांति: |
14. | शास्त्रकारा: |
S.N | Class 10th Question Answer |
1. | Social Science- सामाजिक विज्ञान |
2. | Science- विज्ञान |
3. | English- अंग्रेज़ी |
4. | Sanskrit- संस्कृत |
5. | Mathematics- गणित |
6. | Hindi- वर्णिका भाग 2 |
7. | Hindi- गोधूलि भाग 2 |
8. | Hindi-हिंदी |