Class 10th Machhali (मछली) Subjective Question Answer 2024 बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी गोधूलि भाग 2 पाठ 10 मछली के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहां पर दिया गया है। जिनके लेखक विनोद कुमार शुक्ल है। यहां पर आपको महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर दिया गया है अगर आप लोग अभी तक इस चैप्टर का ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर नहीं पढ़े हैं। नीचे लिंक दिया गया जिस पर क्लिक कर के सभी चैप्टर का ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर पढ़ सकते हैं।
Class 10th Machhali (मछली) Subjective Question Answer 2024
1. संतू मछली लेकर क्यों भागा?
उत्तर ⇒ संतू मछली लेकर भागा क्योंकि वह नहीं चाहता था मछलियाँ काटी जाएँ। भग्गू उन्हें पटक-पटक कर मार देता और फिर काटता । संतू इसलिए एक मछली गमछे में लपेटकर भाग गया। संतू मछली को बचाना चाहता था।
2. मछलियों को लेकर बच्चों की क्या अभिलाषा थी?
उत्तर ⇒ बच्चे चाहते थे कि एक मछली पालें और जब-तब उससे खेलें।
3. मछली और दीदी में क्या समानता दिखलाई पड़ी? स्पष्ट करें।
उत्तर ⇒ मछली और दीदी में बहुत सारी समानताएँ हैं। मछली जल में रहती हैं, दीदी घर में। मछली झोले में तड़पती है, दीदी घर में छटपटाती हैं। मछली पानी से निकलने पर पिटती है और दीदी घर में पिता से पिटती है। न मछली अपनी व्यथा व्यक्त कर पाती है और न दीदी।
10th class Machhali subjective question 2024 PDF in Hindi
4. मछली को छूते हुए संतु क्यों हिचक रहा था?
उत्तर ⇒ संतु अभी अबोध है उसे नहीं मालूम कि मछलियाँ काटती नहीं हैं। इसलिए वह मछलियों को छूने से हिचक रहा है। बड़े भाई के समझाने पर वह एकबार छूता है, लेकिन झट से अपनी ऊँगली हटा लेता है। उसके मन का डर अभी भी बना हुआ है।
5. दीदी का चरित्र-चित्रण करें।
उत्तर ⇒ संतू और नरेन की दीदी पिता की पहली संतान है। वह देखने में सुन्दर है और अपने भाइयों से खूब स्नेह रखती है। उनके भींगने पर नाराजगी तो जाहिर करती है, उनके भींगे कपड़े बदलती है, बाल सँवारती है। घर में पड़े रहना उसे अच्छा नहीं लगता । किन्तु पिता हैं कि बेटा-बेटी में फर्क करते हैं और अपनी बेटी अर्थात् संतू और नरेन की दीदी को मारते – पिटते हैं। वह मन मसोस कर सिसक-सिसक कर अपना जीवन व्यतीत करती है। Class 10th Machhali मछली
Bihar board class 10 मछली Hindi question and answer | Bihar board Matric Machhali vvi subjective question answer 2024
S.N | Matric Godhuli Bhag 2 Subjective Question in Hindi 2024 |
1. | श्रम विभाजन और जाति प्रथा |
2. | विष के दांत |
3. | भारत से हम क्या सीखें |
4. | नाखून क्यों बढ़ते हैं |
5. | नागरी लिपि |
6. | बहादुर |
7. | परंपरा का मूल्यांकन |
8. | जित-जित मैं निरखत हूँ |
9. | आविन्यों |
10. | मछली |
11. | नौबतखाने में इबादत |
12. | शिक्षा और संस्कृति |
S.N | गोधूलि भाग 2 (काव्यखंड) VVI Objective Question Class 10th 2024 |
1. | राम बिनु बिरथे जगि जनमा |
2. | प्रेम-आयनी श्री राधिका |
3. | अति सूधो सनेह को मारग है |
4. | स्वदेशी |
5. | भारतमाता |
6. | जनतंत्र का जन्म |
7. | हिरोशिमा |
8. | एक वृक्ष की हत्या |
9. | हमारी नींद |
10. | अक्षर ज्ञान |
11. | लौटकर आऊंगा फिर |
12. | मेरे बिना तुम प्रभु |
S.N | Class 10th Question Answer |
1. | Social Science- सामाजिक विज्ञान |
2. | Science- विज्ञान |
3. | English- अंग्रेज़ी |
4. | Sanskrit- संस्कृत |
5. | Mathematics- गणित |
6. | Hindi- वर्णिका भाग 2 |
7. | Hindi- गोधूलि भाग 2 |
8. | Hindi-हिंदी |