Bihar board class 10th Hindi objective and objective question answer 2024 Class 10th Chapter 7 परंपरा का मूल्यांकन (गोधूलि भाग 2 काव्य खण्ड) गोधूलि भाग 2 हिंदी class 10 PDF download 2024 Bihar board Matric exam Parampara ka mulyankan objective question कक्षा 10 गोधूलि भाग-2 काव्य खंड पाठ 7 परंपरा का मूल्यांकन लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर यहां पर दिया गया है। और आप लोग इस लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर को पढ़कर के मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर सकते हैं और इस वेबसाइट पर आप लोगों को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा सभी विषय का लघु उत्तरीय दीर्घ उत्तरीय ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर मिल जाएगा जिसको आप लोग पढ़ कर के मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
काव्य खण्ड परंपरा का मूल्यांकन (लघु उत्तरीय प्रश्न) |
Bihar board Matric exam 2024 Parampara ka mulyankan subjective question
1. साहित्य के निर्माण में प्रतिभा की भूमिका को स्वीकार करते हुए लेखक किन खतरों से आगाह करता है?
उत्तर⇒ यह निर्विवाद है कि विशेष सामाजिक परिस्थितियों में कला या साहित्य का विकास होता है किन्तु समान सामाजिक परिस्थितियाँ होने पर भी कला का विकास हो, यह जरूरी नहीं है। यहाँ असाधारण प्रतिभाशाली लोगों की भूमिका होती है। वे ही मानव मन की अतल गहराइयों में डूबकर साहित्य के मोती निकालते हैं। शेष लकीर के फकीर होते हैं। किन्तु इन विशिष्ट लोगों की कृतियाँ भी पूर्णतः दोष-रहित नहीं होतीं। इसलिए कुछ नया करने की गुंजाइश रहती है। लेकिन व्यक्ति-पूजा से सावधान रहना चाहिए, तभी – साहित्य स्थायी महत्त्व का होगा।
2. भारतीय संस्कृति के निर्माण में किसका सर्वाधिक योगदान है ?
उत्तर⇒ भारतीय संस्कृति के निर्माण में भारत के कवियों का सर्वाधिक योगदान है।
3. लेखक के अनुसार सफलता और चरितार्थता क्या है?
उत्तर⇒ लेखक के अनुसार सफलता और चरितार्थता में अंतर है। मनुष्य मारणास्त्रों के संचयन से, उपकरणों के बाहुल्य से उस वस्तु को पा सकता है जिससे उसने बड़े आडम्बर के साथ सफलता नाम दे रखा है। परंतु मनुष्य की चरितार्थता प्रेम में है, मैत्री में है, त्याग में है, अपने को सबके मंगल के लिए निःशेष भाव से दे देने में है।
4. मनुष्य और परिस्थितियों का संबंध कैसा है?
उत्तर⇒ मनुष्य और परिस्थितियों का संबंध द्वन्द्वात्मक है।
class 10th Parampara ka mulyankan important subjective question 2024
5. परम्परा ज्ञान किनके लिए आवश्यक है और क्यों?
उत्तर⇒ जो लोग साहित्य में युग-परिवर्तन चाहते हैं, जो लकीर के फकीर नहीं हैं और जो रूढ़ियाँ तोड़कर क्रांतिकारी साहित्य की रचना करना चाहते हैं, उनके लिए साहित्य की परम्परा का ज्ञान जरूरी है। ऐसा इसलिए कि साहित्य की परम्परा के ज्ञान से ही प्रगतिवादी दृष्टिकोण विकसित होता है और परिवर्तन-मूलक साहित्य का जन्म होता है।
6. लेखक ने नया सिकन्दर किसे कहा है और क्यों?
उत्तर⇒ जो व्यक्ति भारत के साहित्यिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं राजनैतिक गौरवपूर्ण इतिहास से अनजान है। उसे नया सिकन्दर कहा है।
7. राजनीतिक मूल्यों से साहित्य के मूल्य अधिक स्थायी कैसे होते हैं?
उत्तर⇒ राजनीतिक मूल्य तात्कालिक या अस्थायी होते हैं क्योंकि राजनीति का ताल्लुक भौतिक जगत् से होता है। परिस्थितियों के साथ इसके मूल्य में बदलाव आता है जबकि साहित्य का संबंध मनुष्य की भावनाओं से होता है और भावनाएँ सदा तरोताजा होती हैं। यही कारण है कि राजनीतिक मूल्यों से साहित्यिक मूल्य अधिक स्थायी होते हैं । आज ब्रिटिश साम्राज्य का कोई नामलेवा नहीं है किन्तु शेक्सपियर, मिल्टन और शेली संसार के जगमगाते सितारे हैं।
class 10th Hindi godhuli bhag 2 ka subjective question answer 2024
8. साहित्य का कौन-सा पक्ष अपेक्षाकृत स्थायी होता है?
उत्तर⇒ साहित्य के जिस भाग में मनुष्य का इन्द्रिय-बोध, उसकी भावनाएँ व्यंजित होती हैं, वह पक्ष अपेक्षाकृत स्थायी होता है।
9. साहित्य में युग परिवर्तन चाहनेवालों के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर⇒ साहित्य में युग परिवर्तन चाहने वालों के लिए साहित्य की परम्परा का ज्ञान आवश्यक है।
परंपरा का मूल्यांकन सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2024
10. साहित्य का कौन-सा पक्ष अपेक्षाकृत स्थायी होता है? इस संबंध में लेखक की राय स्पष्ट करें।
उत्तर⇒ साहित्य का संबंध मनुष्य से है। किन्तु मनुष्य आर्थिक जीवन के अतिरिक्त भी प्राणी के रूप में अपना जीवन जीता है। बहुत-सी आदिम भावनाएँ साहित्य में प्रतिफलित होती और इस प्रकार इसे मनुष्य से जोड़ती हैं। वस्तुतः साहित्य मात्र विचारधारा नहीं है। इसमें मनुष्य का इन्द्रिय-बोध, उसकी भावनाएँ भी व्यंजित होती हैं । साहित्य का यही पक्ष अपेक्षाकृत स्थायी होता है। Class 10th Chapter 7 परंपरा का मूल्यांकन
परंपरा का मूल्यांकन निबंध का सारांश, परंपरा का मूल्यांकन का प्रश्न उत्तर
S.N | Matric Godhuli Bhag 2 Subjective Question in Hindi 2024 |
1. | श्रम विभाजन और जाति प्रथा |
2. | विष के दांत |
3. | भारत से हम क्या सीखें |
4. | नाखून क्यों बढ़ते हैं |
5. | नागरी लिपि |
6. | बहादुर |
7. | परंपरा का मूल्यांकन |
8. | जित-जित मैं निरखत हूँ |
9. | आविन्यों |
10. | मछली |
11. | नौबतखाने में इबादत |
12. | शिक्षा और संस्कृति |
अगर आप लोग बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए सभी विषय का पीडीएफ तथा क्वेश्चन बैंक एवं ऑनलाइन टेस्ट देना चाहते हैं तो आप लोग हमारे व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा जरूर ज्वाइन करें और उस ग्रुप के माध्यम से आप लोगों को क्वेश्चन बैंक पीडीएफ डाउनलोड और ऑनलाइन टेस्ट कब ली जाएगी इसकी जानकारी उस ग्रुप के माध्यम से सभी छात्रों को जानकारी दि जाएगी।
S.N | Matric Exam Hindi Objective Question Bihar Board 2024 |
1. | श्रम विभाजन और जाति प्रथा |
2. | विष के दाँत |
3. | भारत से हम क्या सीखें |
4. | नाखून क्यों बढ़ते हैं |
5. | नागरी लिपि |
6. | बहादुर |
7. | परंपरा का मूल्यांकन |
8. | जित-जित मैं निरखत हूँ |
9. | आविन्यों |
10. | मछली |
11. | नौबत खाने में इबादत |
12. | शिक्षा और संस्कृति |
S.N | Class 10th Question Answer |
1. | Social Science- सामाजिक विज्ञान |
2. | Science- विज्ञान |
3. | English- अंग्रेज़ी |
4. | Sanskrit- संस्कृत |
5. | Mathematics- गणित |
6. | Hindi- वर्णिका भाग 2 |
7. | Hindi- गोधूलि भाग 2 |
8. | Hindi-हिंदी |