बिहार बोर्ड मैट्रिक संस्कृत | अलस कथा | Class 10th Alas Katha Sanskrit subjective question answer 2024
1. अलसकथा पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें। अथवा, विद्यापति कौन थे? उन्होंने किस ग्रन्थ की रचना की तथा ‘अलस कथा’ में किसकी कहानी है? छः वाक्यों में लिखें।
उत्तर⇒ विद्यापति मैथिली के कवि थे। इस ग्रन्थ में चार आलसी पुरुषों की कहानी है। यह पाठ विद्यापति द्वारा रचित पुरुषपरीक्षा नामक कथाग्रन्थ से संकलित एक उपदेशात्मक लघु कथा है। विद्यापति ने मैथिली, अवहट्ट तथा संस्कृत तीनों भाषाओं में ग्रन्थ रचना की थी । पुरुषपरीक्षा में धर्म, अर्थ, काम इत्यादि विषयों से सम्बद्ध अनेक मनोरञ्जक कथाएँ दी गयी हैं। अलसकथा में आलस्य के निवारण की प्रेरणा दी गयी है। इस पाठ से संसार की विचित्र गतिविधि का भी परिचय मिलता है।
2. ‘अलसकथा’ पाठ के आधार पर बताइए कि आलसी पुरुषों को किसने और क्यों निकाला ? अथवा, चारों आलसियों का संवाद अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर⇒ चारों आलसी पुरुष जब आग से घिर गए तो एक ने कहा– यह कैसा कोलाहल है। दूसरे ने कहा– शायद घर में आग लगी है। तीसरे ने कहा–कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं है क्या? जो हमारे ऊपर गीला कपड़ा डाल दे। चौथे ने कहा– अरे वा चाल कितनी बातें बोल सकते हो, चुप तो हो जा ऐसा सुनकर नियुक्त पुरुषों ने मानलिया कि ये चारों वास्तविक आलसी हैं। उनके बाल पकड़कर आग के बीच से बाहर खिच लिया।
3. मंत्री वीरेश्वर की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर⇒ मिथिला में वीरेश्वर नामक मंत्री थे। वे स्वभाव से दानशील और कारूणिक स्वभाव वाले थे। वे सभी दीन दुःखियों और अनाथों को प्रतिदिन भोजन खिलाते थे।
4. चारों आलसियों के वार्तालाप को अपने शब्दों में लिखें। अथवा, वास्तविक आलसियों की पहचान कैसे हुई ?
उत्तर⇒ अलसशाला में आग लगने पर भी चार आलसी लोग भागने के बजाए आपस में बातचीत कर रहे थे। एक ने कपड़े से मुख ढँककर कहा– अरे हल्ला कैसा ? दूसरे ने कहा लगता है कि इस घर में आग लग गयी है। तीसरे ने कहा– कोई भी ऐसा धार्मिक नहीं है जो इस समय पानी से भींगे वस्त्रों से या चटाई से हमलोगों को ढँक दे। चौथे ने कहा⇒ अरे! वाचाल कितनी बातें करोगे?
5. आलसशाला के कर्मचारियों ने आलसियों की परीक्षा क्यों और कैसे ली? अथवा, अलसशाला में आग क्यों लगाई गई ?
उत्तर⇒ आलसशाला के कर्मचारियों ने देखा कि नकली आलसी भी भोजन ग्रहण कर रहे हैं। अतः उन्होंने विचार किया कि सही आलसियों की परीक्षा ली जाए। अतः उन्होंने शाला में आग लगवा दिया। आग लगते ही सभी नकली आलसी तो भाग गए परन्तु चार आलसी नहीं भागे । उनको राजा के कर्मचारियों ने बाल पकड़कर बाहर खिंच लिया।
6. “अलसकथा” में किसका वर्णन है? अथवा, अलस ⇒ कथा’ पाठ के लेखक कौन हैं तथा उस कथा से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर⇒ मैथिली कवि विद्यापति रचित “अलसकथा” में आलसियों के माध्यम से शिक्षा दी गयी है कि उनका भरण⇒पोषण करुणाशीलों के बिना सम्भव नहीं है। आलसी काम नहीं करते, ऐसी स्थिति में कोई दयावान् ही उनकी व्यवस्था कर सकता है । अतएव आत्मनिर्भर न होकर दूसरे पर वे निर्भर हो जाते हैं।
7. अलसशाला में आग लगने पर क्या हुआ?
उत्तर⇒ अलसशाला में आग लगने पर लगे आग को बढ़ते देखकर सभी धूर्त लोग भाग गये। इसके बाद कुछ आलसी लोग भी भाग गये।
8. “अलसकथा” का क्या संदेश है या क्या शिक्षा मिलती है? अथवा, ‘अलस कथा’ पाठ की विशेषताओं का वर्णन अपने शब्दों में करें।
उत्तर⇒ अलसकथा का संदेश है कि आलस्य एक महान् रोग है। आलसी का सहायक प्रायः कोई भी नहीं होता। जीवन में विकास के लिए व्यक्ति का कर्मठ होना अत्यावश्यक है। आलस्य शरीर में रहनेवाला महान् शत्रु है जिससे अपना, परिवार का और समाज का विनाश अवश्य ही होता है। यदि जीवन में विकास की इच्छा रखते हैं तब आलस्य त्यागकर उद्यम को प्रेरित हों ।
S.N | Sanskrit Subjective Question Answer Class 10 Bihar Board |
1. | मङ्गलम |
2. | पाटलिपुत्रवैभवम |
3. | अलसकथा |
4. | संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः |
5. | भारतमहिमा |
6. | भारतीयसंस्कार: |
7. | नीतिश्लोका: |
8. | कर्मवीरकथा |
9. | स्वामी दयानंद: |
10. | मंदाकिनीवर्णनम |
11. | व्याघ्रपथिककथा |
12. | कर्णस्य दानवीरता |
13. | विश्वशांति: |
14. | शास्त्रकारा: |
S.N | Class 10th Question Answer |
1. | Social Science- सामाजिक विज्ञान |
2. | Science- विज्ञान |
3. | English- अंग्रेज़ी |
4. | Sanskrit- संस्कृत |
5. | Mathematics- गणित |
6. | Hindi- वर्णिका भाग 2 |
7. | Hindi- गोधूलि भाग 2 |
8. | Hindi-हिंदी |