Bihar Board Matric Pariksha 2024 (आविन्यों) 10th class Aawinyo subjective question PDF download Bihar board, Bihar board Aawinyo ka Subjective prashn ka Uttar 2024 क्लास 10th आविन्यों प्रश्न एवं उत्तर 2024 Class 10th Important Questions and Answers 2024, बिहार बोर्ड कक्षा 10 आविन्यों महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2024
Bihar board 10th Aawinyo subjective question PDF download
1. ‘प्रतीक्षा करते हैं पत्थर’ शीर्षक कविता में कवि क्यों और कैसे पत्थर का मानवीकरण करता है?
उत्तर⇒ मनुष्य प्रतीक्षा में जीता है- सुख, मुक्ति, प्रिया या प्रिय को पाने की। ऋतुएँ आती-जाती हैं, शरीर धीरे-धीरे क्षीण होता है, दिन-रात व्यतीत होते हैं, प्रतीक्षा समाप्त नहीं होती। कवि पत्थरों को देखता है तो उसे लगता है कि ये भी प्रतीक्षा कर रहे हैं – चुपचाप, रात-दिन । ये भी मनुष्य की तरह छीजते हैं फिर भी डटे रहते हैं। इस प्रकार, कवि को दोनों में साम्य प्रतीत होता है और कवि पत्थर का मानवीकरण करता है।
2. नदी और कविता में लेखक क्या समानता पाता है?
उत्तर⇒ नदी और कविता में लेखक यह समानता पाता है कि नदी न जलरिक्त होती है, न कविता शब्द- रिक्त |
3. लखनऊ और रामपुर से बिरजू महाराज का क्या संबंध है?
उत्तर⇒ लखनऊ और रामपुर दोनों से बिरजू महाराज का अभिन्न संबंध था। लखनऊ उनकी जन्मस्थली है, तो रामपुर उनकी बहनों की। अपने पिताजी के साथ वे हमेशा रामपुर नृत्य प्रस्तुति हेतु जाया करते थे।
4. मनुष्य जीवन से पत्थर की क्या समानता और विषमता है?
उत्तर⇒ मनुष्य जीवन भी कुछ-कुछ पत्थर की तरह है। पत्थर भी मनुष्य की भाँति धूप – घाम, पानी, अंधड़ झेलते हैं। जैसे मनुष्य छीजता है, वे छीजते हैं। कटने-छटने पर जैसा कष्ट मनुष्य को होता है वही अनुभूति उन्हें भी होती है। फर्क या विषमता यह है कि मनुष्य अपना सुख-दुख कह कर, रो-गाकर, व्यक्त करता है, वे वैसा नहीं करते। उनके पास वाणी नहीं है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 आविन्यों Subjective Question Answer 2024
5. अशोक वाजपेयी को नदी तट पर बैठे क्या अनुभव होता है?
उत्तर⇒ दक्षिण फ्रांस की रोन नदी के किनारे बैठे हुए लेखक को ऐसा लगता है कि वह भी नदी के साथ उसके प्रवाह से मिल बह रह रहा है। शीतल और स्वच्छ जल में कवि भी स्वयं को उसी की तरह समझने लगता है। Bihar Board Matric Pariksha 2024
6. ‘प्रतीक्षा करते हैं पत्थर’ कविता से आप क्या सीखते हैं?
उत्तर⇒ ‘प्रतीक्षा करते हैं पत्थर से हम सीखते हैं कि मानव जीवन में मानव-जीवन सुख – दुःख आते रहते हैं। जीवन सीधा नहीं चलता, उत्थान-पतन इस जीवन का नियम है। अतः सुख आने पर उतावला और दुख आने पर बावला नहीं होना चाहिए। धीरज और साहस के साथ सहज रूप से सबका सामना करना चाहिए।
7. किसके पास तटस्थ रह पाना संभव नहीं हो पाता और क्यों ?
उत्तर⇒ नदी और कविता के पास तटस्थ रहना संभव नहीं होता। मनुष्य के पास हृदय है इसलिए वह नदी के प्रवाह के साथ और कविता की भाव – प्रवणता में बहने लगता है । गति उसे स्फूर्ति देती है, ऊर्जा देती है, इसलिए वह तटस्थ नहीं रह पाता।
8. आविन्यों क्या है और कहाँ अवस्थित है?
उत्तर⇒ आविन्यों फ्रांस का एक पुराना नगर है और रोन नदी के तट पर अवस्थित है। Bihar Board Matric Pariksha 2024
Bihar board class 10th Aavinyo V.V.I Subjective question Answer 2024 10th class online test 2024 Bihar board
S.N | Matric Godhuli Bhag 2 Subjective Question in Hindi 2024 |
1. | श्रम विभाजन और जाति प्रथा |
2. | विष के दांत |
3. | भारत से हम क्या सीखें |
4. | नाखून क्यों बढ़ते हैं |
5. | नागरी लिपि |
6. | बहादुर |
7. | परंपरा का मूल्यांकन |
8. | जित-जित मैं निरखत हूँ |
9. | आविन्यों |
10. | मछली |
11. | नौबतखाने में इबादत |
12. | शिक्षा और संस्कृति |
S.N | Class 10th Question Answer |
1. | Social Science- सामाजिक विज्ञान |
2. | Science- विज्ञान |
3. | English- अंग्रेज़ी |
4. | Sanskrit- संस्कृत |
5. | Mathematics- गणित |
6. | Hindi- वर्णिका भाग 2 |
7. | Hindi- गोधूलि भाग 2 |
8. | Hindi-हिंदी |