Bihar Board Class 10th Sanskrit chapter 12 subjective question 2024

BSEB Matric Sanskrit कर्णस्य दानवीरता Important Question 2024, Bihar Board Class 10th Sanskrit chapter 12 subjective question 2024

Join For Official Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
 

BSEB Matric Sanskrit कर्णस्य दानवीरता Important Question 2024, Bihar Board Class 10th Sanskrit chapter 12 subjective question 2024 : bihar board class 10 Sanskrit book pdf इस पेज में पीयूषम् संस्कृत क्लास 10 bihar board 2024 आप लोगों को बिहार बोर्ड कक्षा 10 संस्कृत चैप्टर 12 कर्णस्य दानवीरता के सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर (Subjective Question Answer) यहां पर दिया गया है आप लोग इस चैप्टर के सभी प्रश्न उत्तर को पढ़कर के Matric Board Exam की तैयारी कर सकते हैं और आप लोगों यहां पर Bihar Board Matric Exam 2024 Objective and Subjective Question Answer के सभी विषय का सब्जेक्टिव तथा ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर भी दिया गया है। bihar board class 10 sanskrit book solution in hindi 2024, BSEB Matric Sanskrit


BSEB Matric Sanskrit कर्णस्य दानवीरता Important Question 2024 BSEB Matric Sanskrit 

1. ‘कर्णस्य दानवीरता पाठ के नाटककार कौन है? कर्ण किनका पुत्र था तथा उन्होंने इन्द्र को दान में क्या दिया?

उत्तर⇒ इस पाठ के नाटककार भास हैं। कर्ण सूर्य का पुत्र था। उन्होंने इन्द्र को दान में अपनी रक्षा के लिए मिला कवच और कुण्डल दे दिया । कर्ण ऐसा दानवीर धरती पर पैदा नहीं हुआ।


2. सात्विक दान क्या है? पठित पाठ के आधार पर उत्तर दें।

उत्तर⇒ स्थान, समय के अनुसार योग्य पात्र को दिया गया चीज सात्विक दान होता है। ऐसा सात्विक दान शास्त्रों में वर्णित है। अतः श्रद्धापूर्वक निःस्वार्थ भाव से ही दान देना चाहिए।


mcq questions for class 10 sanskrit with answers pdf bihar board

3. कर्णस्य दानवीरता पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें। अथवा, कर्ण की दानवीरता या चरित्र का वर्णन अपने शब्दों में करें।

उत्तर⇒ यह पाठ संस्कृत के प्रथम नाटककार भास द्वारा रचित कर्णभार नामक एकांकी रूपक से संकलित है। इसमें महाभारत के प्रसिद्ध पात्र कर्ण की दानवीरता दिखाई गयी है। इन्द्र कर्ण से छलपूर्वक उनके रक्षक कवचकुण्डल को मांग लेते हैं और कर्ण उन्हें दे देता है। कर्ण बिहार के अङ्गराज्य (मुंगेर तथा भागलपुर) का शासक था। इसमें संदेश है कि दान करते हुए मांगने वाले की पृष्ठभूमि जान लेनी चाहिए, अन्यथा परोपकार विनाशक भी हो जाता है।


4. कर्ण के प्रणाम करने पर शक्र ने उसे दीर्घायु होने का आशीर्वाद क्यों नहीं दिया?

उत्तर⇒ कर्ण को प्रणाम करने पर शक्र ने उसे दीर्घायु होने का आशीर्वाद इसलिए नहीं दिया कि इस प्रकार के आशीर्वाद देने के बाद कर्ण से कवच-कुण्डल दान में लेने के बाद भी कर्ण, अर्जुन द्वारा मारा नहीं जाता। शक्र अपने प्रयोजन में निष्फल हो जाते।


5. ‘कर्णस्य दानवीरता’ पाठ के आधार पर इन्द्र के चरित्र की विशेषताओं को लिखें।

उत्तर⇒ कर्ण ब्राह्मण वेशधारी इन्द्र को विनम्रतापूर्वक सर्वप्रथम भौतिक वस्तुएँ प्रदान करना चाहते थे यथा —– गौ, हाथी, घोड़े, पृथ्वी । यहाँ तक कि अपने अग्निष्टोम फल भी देना चाहते हैं और अन्ततः अपना सिर तक अर्पित करने के लिए उद्यत हो उठते हैं। परन्तु ब्राह्मणवेशधारी शक्र (इन्द्र) तो दृढ़ संकल्पित कुछ अन्य वस्तु के प्रति थे । कर्ण उनके मनोदशा को समझकर अपने वचन रक्षार्थ शरीर से जुड़े कवच – कुण्डल को दान दे देते हैं। इतना बड़ा दान कर्ण को सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का दानवीर सिद्ध करता है।


6. कर्णस्य दानवीरता पाठ के आधार पर दान के महत्व का वर्णन करें।

उत्तर⇒ कर्ण महादानी था । दान की इस प्रवृति ने उसे इतिहास में अमर बना दिया। समय बितने पर शिक्षा का क्षय हो जाता है। मजबूत जड़ वाले वृक्ष गिर जाते हैं। जल पृथ्वी के अन्दर समाहित हो सूख जाता है। फिर भी हवन किया और दान दिया सदा रहते हैं। अत: दान देना मनुज का धर्म है।


7. शक्र ने कर्ण से कौन-सी बड़ी भिक्षा माँगी तथा क्यों?

उत्तर⇒ शक्र ने कर्ण से देह रक्षा के लिए अंग के साथ शरीर स्थित कवच – कुण्डल की माँग की। यह कवच – कुण्डल हजारों देवता और दानवों के द्वारा भी अभेद्य है, ऐसे प्रभावशाली बड़ी भिक्षा को शक्र ने कर्ण से अर्जुन को महाभारत युद्ध में विजय के लिए माँगी।


8. हर परिस्थिति में धर्म की ही रक्षा क्यों करनी चाहिए?

उत्तर⇒ धर्म, कर्त्तव्य एवं अधिकार का पूरक होता है। मनुष्य को चाहिए कि अपने कर्त्तव्य एवं अधिकार का प्रयोग करते समय धर्म को सदा ध्यान में रखें। कहा गया है कि कर्म ही धर्म है। अतः हर परिस्थिति में धर्म रक्षा होनी चाहिए ताकि हम अच्छा कर्म सदा करते रहें।


बिहार बोर्ड क्लास 10th संस्कृत महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 2024

S.N Sanskrit Subjective Question Answer Class 10 Bihar Board
1. मङ्गलम
2. पाटलिपुत्रवैभवम
3. अलसकथा
4. संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः
5. भारतमहिमा
6. भारतीयसंस्कार:
7. नीतिश्लोका:
8. कर्मवीरकथा
9. स्वामी दयानंद:
10. मंदाकिनीवर्णनम
11. व्याघ्रपथिककथा
12. कर्णस्य दानवीरता
13. विश्वशांति:
14. शास्त्रकारा:

S.N Class 10th Question Answer
1. Social Science- सामाजिक विज्ञान
2. Science- विज्ञान
3. English- अंग्रेज़ी
4. Sanskrit- संस्कृत
5. Mathematics- गणित
6. Hindi- वर्णिका भाग 2
7. Hindi- गोधूलि भाग 2
8. Hindi-हिंदी